राहुल गाँधी ने कहा ‘भारत में पिछले साढ़े चार साल से असहिष्णुता का दौर चल रहा है’  

Team Suno Neta Saturday 12th of January 2019 10:18 AM
(0) (0)

राहुल गांधी 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात दौरे के दूसरे दिन एक बार फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारत में सभी विचारधाराओं को जगह मिलनी चाहिए। राहुल ने कहा कि भारत में पिछले साढ़े चार साल से असहिष्णुता का दौर चल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हम इस विचार के साथ भारत जैसे देश को नहीं चला सकते कि एक ही विचार सही है और अन्य गलत। आज मेरा प्यारा भारत राजनीतिक कारणों से बांटा जा रहा है। भारत में पिछले साढ़े चार साल से असहिष्णुता का दौर चल रहा है।’’

राहुल गांधी ने शुक्रवार को दुबई के शासक शेख मोहम्मद से मुलाकात की।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राहुल गांधी की पूरी स्पीच:


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले