स्मृति ईरानी ने कहा ‘राहुल गांधी सपने देखने और बोलने के लिए शिक्षण लेते हैं’
स्मृति ईरानी
मंगलवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सपने देखने और बोलने के लिए शिक्षण लेते हैं। वो सीखते है कि उन्हैं क्या बोलना है और क्या नहीं।
ईरानी ने कहा कि उनका वर्तमान वीडियो दर्शाता है कि वह अपने शब्दों पर भरोसा नहीं करते है। वह उन लोगों पर निर्भर है जो उन्हें सिखाते हैं कि क्या बोलना है क्या नही। यह देश के लोगों के लिए एक चेतावनी है। वह किसी भी चुनावी पद के लिए योग्य नहीं है।
राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक वीडियो के बाद स्मृति का ये बयान आया। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कृषि ऋण छूट की घोषणा के बाद राहुल ने विभिन्न कांग्रेस नेताओं के साथ मीडिया को संबोधित किया था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी के बोलने से पहले सिंधिया ने उन्हें सलाह दी कि आपको यह कहना है कि मोदीजी जो नहीं कर सके वो मैंने कर दिखाया है।
स्मृति ईरानी ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो साझा किया:
आजकल सपना दिखाने के लिए भी ट्यूशन लेनी पड़ती है ??? pic.twitter.com/Z6ZL3MOQhq
— Smriti Z Irani (@smritiirani) December 18, 2018
अपना कमेंट यहाँ डाले