चंद्रबाबू नायडू ने कहा ‘नरेंद्र मोदी खोखले वादे करने वाले आदमी है, उन्होंने देश के लिए कुछ नहीं किया’ 

Team Suno Neta Monday 24th of December 2018 12:08 PM
(0) (0)

 एन चंद्रबाबू नायडू

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “खोखले’’ आदमी के रूप में करार दिया, और कहा कि उन्होंने देश के लिए “कुछ भी नहीं’’ किया है। उन्होंने संसद में वादा करने के बावजूद मोदी सरकार पर आंध्रप्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा देने से इनकार करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री नायडू ने मोदी के खिलाफ जारी बयान में कहा, “मोदी ने 12 वर्षों तक अपने गृह राज्य गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी कुछ नहीं किया, लेकिन सभी को विश्वास दिलाया कि  “महान कार्य’’ किए हैं। हम सभी इस पर विश्वास करते रहे। पूरा देश इस पर विश्वास करता रहा, लेकिन सब ठगे गए।’’

उन्होंने आंध्रप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के “कार्यान्वयन’’ और उससे जुड़े आश्वासनों पर एक 'श्वेत पत्र' भी जारी किया जिसमे मुख्य रूप से पीएम को निशाना बनाया गया।

नायडू ने आगे कहा, “हमें विश्वास था कि नरेंद्र मोदी ने जो भी कहा था। लेकिन सब झूठ निकला,नरेंद्र मोदी खोखले हैं।’’  


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले