पिनाराई विजयन: ‘अगर कांग्रेस RSS के स्टैंड का पालन करेगी, तो धर्मनिरपेक्षता को कैसे मजबूत कर पाएगी?’ 

Team Suno Neta Saturday 9th of February 2019 02:28 PM
(17) (8)

पिनाराई विजयन

केरल के मुख्यमंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता पिनाराई विजयन ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक साक्षात्कार में गोहत्या के आरोप में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) को लागू करने परकांग्रेस की अगुवाई वाली मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की। उन्होंने इसे “भारत के धर्मनिरपेक्ष चरित्र के खिलाफ” कहना।

मंत्री ने साक्षात्कार के दौरान कहा, “यह एक बहुत ही गलत कदम है। यह हमारे राष्ट्र के धर्मनिरपेक्ष चरित्र के खिलाफ है। कांग्रेस जैसी पार्टी धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करती है। इसीलिए उसके द्वारा संघ परिवार जैसे कदम उठाना स्वीकार्य नहीं है। जब भाजपा ने गाय का मुद्दा उठाया, तो कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि इससे पहले गोहत्या पर प्रतिबंध लगा था।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर कांग्रेस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या संघ परिवार को हर मुद्दे पर खड़ा करने की कोशिश करती है, तो यह धर्मनिरपेक्षता को कैसे मजबूत कर सकती है? यह वास्तव में सांप्रदायिकता को जन्म देगा। सबरीमाला का ही मामला लें, तो कांग्रेस RSS और भाजपा के विचारो से सहमत हो गयी। यदि आप धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करना चाहते हैं, तो आप सांप्रदायिक रुख नहीं अपना सकते।”


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले