मायावती ने कहा ‘SP-BSP गठबंधन ने भाजपा की नींद उड़ा दी है’ 

Team Suno Neta Thursday 7th of February 2019 10:59 AM
(21) (6)

मायावती

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार को महसूस किया है और उनकी पार्टी और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधनने भाजपा की नींद को उड़ा दिया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा अलीगढ़ में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान किए गए दावों का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा, “SP-BSP गठबंधन ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की नींद को उड़ा दिया है। वह सभी बड़े और छोटे कार्यक्रमों में गठबंधन को कोस रहे हैं। अलीगढ़ के कार्यक्रम में हमें वही सुनने को मिला जिसमें गठबंधन को एक फरेब करार दिया गया था।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग राज्य की मौजूदा स्थिति के बारे में जानते हैं। सभी जानते हैं कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकारों के तहत जातिवाद, राजनीतिक प्रतिशोध और सांप्रदायिकता बढ़ी है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले