के सुधाकरन ने केरल के मुख्यमंत्री को बताया ‘महिलाओं से भी बदतर’ 

Team Suno Neta Thursday 24th of January 2019 11:05 AM
(11) (4)

के सुधाकरन 

केरल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के सुधाकरन विवादों में आ गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बारे में विवादित टिप्पणी कर दी है।

बुधवार को यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की विरोध सभा को संबोधित करते हुए के सुधाकरन ने कहा, “जब पिनारायी विजयन ने सत्ता संभाली तो हमने सोचा कि वह पुरुषों की तरह कुछ कर सकते हैं लेकिन वह एक असंवेदनशील मुख्यमंत्री बन गए। वह खुद सबसे बड़ी आपदा हैं। वह कुछ भी कर सकने में सक्षम नहीं रहे है। यहा तक कि एक महिला भी उनसे बेहतर काम करती। वह एक महिला से भी बदतर हैं।”

कांग्रेस नेता कसरगोद कलेक्‍ट्रेट में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की अगुवाई वाली राज्‍य सरकार की नाकामयाबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल राज्य को प्रभावित करने वाली बाढ़ के बाद राज्य में पुनर्निर्माण करने में राज्य सरकार नाकामयाब रही थी। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का यह बयान ठीक उस दिन सामने आया है जब प्रियंका गांधी वाड्रा को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले