फ़िलिप नेरी फेरो ने कहा ‘लोगों के प्रति करुणा को अपनाएँ सरकार’ 

Team Suno Neta Saturday 29th of December 2018 05:06 PM
(0) (0)

फ़िलिप नेरी फेरो

गोवा के आर्कबिशप फ़िलिप नेरी फेरो ने लोगों की “कम उदारता” वाली सोच को “हम से अलग” कहा है और सरकार से उन लोगों के प्रति समवेदना और करुणा के भारतीय मूल्यों को अपनाने के लिए कहा है। वार्षिक क्रिसमस कार्यक्रम में आर्कबिशप, गवर्नर, मुख्यमंत्री, मंत्रियों सहित सरकार के नेता भी आमंत्रित थे।

आर्कबिशप ने कहा, "गरीबों के अधिकारों को रौंदना आसान है क्योंकि जो लोग उनके लिए आवाज उठाएंगे वे बहुत कम हैं। लोगों को विकास के नाम पर उनकी जमीन और घरों से उखाड़ा जा रहा है।"

फेरो ने कहा कि हाल के दिनों में हम अपने देश में एक नया चलन देख रहे है जिसमें हम क्या और कैसे खाते हैं कैसे कपड़े पहनते हैं और कैसे रहते हैं? मानवाधिकारों पर हमला हो रहा है और लोकतंत्र संकट में दिख रहा है। विभिन्न अल्पसंख्यकों को उनकी सुरक्षा का डर है। कानून का सम्मान इस देश में गिरता जा रहा है।

वार्षिक क्रिसमस कार्यक्रम आर्कबिशप के लिए राज्य के राजनीतिक नेताओं के साथ बातचीत करने और समकालीन राजनीतिक माहौल में चर्च के रुख को जानने का अवसर होता है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले