भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा ‘बुलंदशहर हिंसा मे मृत इंस्पेक्टर ने खुद को ही मारी थी गोली’ 

Team Suno Neta Friday 28th of December 2018 06:07 PM
(0) (0)

देवेंद्र सिंह लोधी

3 दिसंबर को हुई बुलंदशहर हिंसा मे पुलिस अधिकारी सुबोध सिंह की हत्या को लेकर भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने एक और विवाद को हवा दे दी है। जिसमें उन्होनें सुबोध सिंह की मौत को आत्महत्या करार दिया है। शुक्रवार लोधी ने कहा कि अधिकारी ने खुद पर ही गोली चलाई थी जिससे उसकी मौत हो गई।

लोधी ने कहा, “सुबोध सिंह ने भीड़ में खुद को असहाय पाते हुए जल्दबाजी मे गोली चलाने का प्रयास किया जिस कारण गोली खुद ही उनके सिर में लग गई और उनकी मौत हो गई।’’

दिसंबर मे दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और 400 लोगों की भीड़ ने उस समय सुबोध सिंह की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी जब बुलंदशहर में गुस्साई भीड़ ने गांव में गौ हत्या होने के बाद एक पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिंह की खोपड़ी के अंदर गोली लगी थी और पत्थरों से चोट के छह निशान भी मिले थे। इस घटना मे सुबोध कुमार सिंह के साथ 22 वर्षीय स्नातक छात्र सुमित कुमार की भी मौत हो गई थी।

यूपी पुलिस ने इंस्पेक्टर सिंह को गोली मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और बुलंदशहर के निवासी प्रशांत नट के रूप में मुख्य आरोपी की पहचान की गई है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले