दिग्विजय सिंह ने कहा ‘सभी विपक्षी दल साथ आए तो मोदी का सत्ता में लौटना असंभव’  

Team Suno Neta Thursday 20th of December 2018 12:38 PM
(0) (0)

दिग्विजय सिंह

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय दलों के एक साथ आने से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में लौटने का कोई मौका नहीं मिल पाएगा।

न्यूज 18 द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम मे सिंह ने कहा कि तीन प्रमुख राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी अब केंद्रीय स्तंभ के रूप में सत्ता मे आ रही है जिससे पार्टियों का गठबंधन किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा, “क्षेत्रीय दलों के एक साथ आ जाने से प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता में वापस आने का कोई मौका नही मिलेगा।’’

सिंह ने सत्ता में लौटने पर मीडिया को भी चेतावनी दी। उन्होंने मणिपुर पत्रकार किशोरचंद्र वांगकेम की कारावास का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “विचारधाराओं को एक साथ मिल कर चलना होगा। अगर भाजपा सत्ता में वापस आ जाएंगी तो आप(मीडिया) सभी जेल जाएंगे।’’

सिंह ने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि वह मध्यप्रदेश में 2003 की हार के लिए जिम्मेदार थे क्योंकि उनकी पार्टी ने भाजपा और RSS के एजेंडे पर विश्वास किया था।

 


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले