अमित शाह ने कहा ‘कांग्रेस के लिए OROP का मतलब ओनली राहुल, ओनली प्रियंका’ 

Team Suno Neta Tuesday 29th of January 2019 01:38 PM
(0) (0)

अमित शाह 

सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है।

शाह ने हमीरपुर में एक भाजपा पन्ना सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी ने जवानों को वन रैंक, वन पेंशन दी है पर कांग्रेस के लिए OROP का अर्थ केवल राहुल, केवल प्रियंका है।”

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद 70 साल तक सैनिकों की कोई परवाह नहीं की गई थी। 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि देश एक मजबूत सरकार चाहता है न कि कमजोर और असहाय। देश ऐसी सरकार चाहता है जो पाकिस्तान को अपने सैनिकों को मारने का करारा जवाब दे सके।

भाजपा कार्यकर्ता हमारी जीत के आधार हैं और मोदी जी को फिर से PM बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक नारा भी दिया “मेरा बूथ, सबसे मज़बूत।”

हाल ही में प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री हुई है। प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी UP का कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले