अमित शाह ने कहा ‘देश के लिए महत्वपूर्ण है भाजपा हिंदीभाषी राज्यों मे 2019 लोकसभा चुनाव जीते’ 

Team Suno Neta Wednesday 19th of December 2018 02:35 PM
(0) (0)

अमित शाह

पांच राज्यों के विधानसभा परिणाम आने के बाद – जहाँ भारतीय जनता पार्टी को हार का मुँह देखना पड़ा – अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने हार का आत्मनिरीक्षण करेगी। यह भाजपा और देश दोनों के लिए अनिवार्य है कि वह 2019 में चुनाव जीते। उन्होंने कहा कि वे आम चुनावों के लिए “एक गति तय नहीं करते है।’’

मंगलवार को रिपब्लिक टीवी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शाह ने कहा, राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ के नतीजे भाजपा के लिए अनुकूल नहीं थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों से उन्हें जोड़ना नहीं चाहिए। राज्य चुनाव लोकसभा चुनाव परिणामों से जोड़े नहीं जा सकते क्योंकि दोनों चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़े जाते हैं।

शाह ने कहा, “हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। हम चुनाव मे परिणामों मे मिली हार पर चिंतन करेंगे।’’  


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले