अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता के आदेश पर उमा भारती ने कहा ‘मंदिर के अलावा वहाँ कुछ नहीं बनाया जा सकता है’  

Team Suno Neta Saturday 9th of March 2019 07:36 PM
(21) (5)

उमा भारती

राम जन्मभूमि आंदोलन की मशाल जलाने वाली भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शुक्रवार को मध्यस्थता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि विवादित जगह पर केवल एक राम मंदिर का निर्माण किया जा सकता है।

भारती ने मध्यस्थता के माध्यम से दशकों पुराने विवाद को हल करने के सुप्रीम कोर्ट के कदम के बारे में इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, सुप्रीम कोर्ट इसे सुलझाने के लिए बहुत उत्सुक है, जोकि एक "अच्छी बात" है।

उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि कोर्ट ने खुद स्वीकार किया था कि उस ढांचे का केंद्र राम जन्मभूमि है, जो राम लला की जन्मस्थली है। हमें याद रखना चाहिए कि इस विवाद में एक पक्ष स्वयं राम लला विराजमान है। इसका तरीका यह है कि वहां मंदिर कैसे बनाया जाए। मंदिर को छोड़कर, कुछ भी निर्माण नहीं किया जा सकता है।”

उन्होंने कहा, “मैं सभी राजनीतिक दलों से राम मंदिर के पक्ष में भावना पैदा करने के लिए एकजुट होने की अपील कर रही हूं, ताकि यह भारतीय जनता पार्टी का ही नहीं बल्कि राष्ट्र का भी लाभ हो।”


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले