तेज प्रताप यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा को RJD में शामिल होने का दिया न्योता 

Team Suno Neta Wednesday 23rd of January 2019 03:18 PM
(48) (34)

तेज प्रताप यादव 

RJD नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा को RJD में शामिल होने का न्योता दिया है। तेजप्रताप यादव की ओर से RJD में शामिल होने का सुझाव ऐसे वक्त में आया है जब शत्रुघ्न सिन्हा ने एक दिन पहले ही कहा था कि अगर भाजपा उनसे इस्तीफा मांगती है तो वह पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से लोकसभा सांसद हैं।

ANI को दिए एक बयान में तेजप्रताप यादव ने कहा, “मैं समय-समय पर शत्रुघ्न सिन्हा से बातचीत करता रहता हूं। मैं उनके घर मुंबई भी गया था। मैं उन्हें आज भी राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने का न्योता दे रहा हूं। वह हमारे जनता दरबार में शामिल हो सकते हैं।”

19 जनवरी को कोलकाता में ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी पार्टियों यूनाईटेड मेगा रैली में शामिल होने पर भाजपा ने सिन्हा पर पलटवार किया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने विपक्ष के मंच से भी कहा था कि उन्हें इस रैली के बाद भाजपा से निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि वह भाजपा को आईना दिखाने का काम करते हैं।

ममता की रैली में शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जब तक PM मोदी राफेल पर जवाब नहीं देते हैं और सब कुछ क्लीयर नहीं करते हैं तब तक वह सुनते रहेंगे कि देश का ‘चौकीदार चोर’ है। 

 


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले