सुरेंद्र सिंह ने कहा ‘राहुल गांधी रावण और प्रियंका गांधी है शूर्पंणखा’ 

Team Suno Neta Thursday 31st of January 2019 12:19 PM
(0) (0)

 सुरेंद्र सिंह

बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भूमिकाओं की तुलना करते हुए एक और विवादास्पद टिप्पणी कर दी है।

PTI से बात करते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा, “मेरे मोदी भगवान राम की भूमिका में हैं और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रावण और उनकी बहन प्रियंका शूर्पंणखा हैं।”

उन्होंने कहा कि रावण ने अपनी बहन को मेरे राम के खिलाफ खड़ा कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में प्रवेश का जिक्र करते हुए कहा कि निश्चिंत रहे लंका पर विजय प्राप्त की जाएगी। प्रियंका को महासचिव नियुक्त करके राहुल पहले ही मोदी के खिलाफ लड़ने में असमर्थता साबित कर चुके हैं। अब भाई और बहन आपस में लड़ेंगे। प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के चरित्र और ईमानदारी का सामना कैसे करेंगे? यह सम्मान की बात है कि हमारे पास उनके जैसा नेता है। उन्होंने कहा कि ये लोग भारतीय संस्कृति से परिचित नहीं हैं जिन्हें मोदी जैसे व्यक्तित्व वाले किसी व्यक्ति द्वारा ही देखा जा सकता है।

प्रियंका गांधी ने हाल ही में सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। जिन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी महासचिव नियुक्त किया गया है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले