शिवराज सिंह चौहान ने कहा विपक्षी गठबंधन ‘बिना दूल्हे की बारात’  

Team Suno Neta Monday 28th of January 2019 11:22 AM
(0) (0)

 शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हाल ही में भाजपा के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षी दलों के पास एक भी ऐसा नेता नहीं है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सके। उन्होंने कहा कि मोदी एक लोकप्रिय नेता हैं और पार्टी उनके नेतृत्व में 2019 का आम चुनाव जीतेगी।

PTI से बात करते हुए चौहान ने कहा, “विपक्षी एकता कुछ नहीं बल्कि ‘बिना दूल्हे की बारात है।’ इसका कोई नेता नहीं है। वह अपना-अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। विपक्ष के पास मोदी का मुकाबला करने के लिए कोई नेता नहीं है।”

भविष्य में भाजपा में उनकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर चौहान ने कहा कि भाजपा मेरे लिए जो भी तय करेगी मैं करुंगा लेकिन मेरा मध्य प्रदेश से भावनात्मक तौर पर लगाव है। मैं मध्य प्रदेश की सेवा करता रहूंगा। चौहान मध्य प्रदेश के विदिशा से पांच बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

शिवराज सिंह चौहान कुछ दिनों पहले ही किसानों के कर्ज माफी वाले मुद्दे पर CM कमलनाथ को घेरा था। उन्होंने कहा था कि किसानों का 10,20 या 50 रुपए माफ हुआ है। यह एक भद्दा मजाक है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले