शिवसेना ने कहा ‘मतदान से पहले प्रियंका गांधी में इंदिरा की छवि देखेंगे लोग’  

Team Suno Neta Thursday 24th of January 2019 10:16 AM
(44) (36)

 इंदिरा गांधी (बाएं) और प्रियंका गांधी

बुधवार को शिवसेना ने कहा कि प्रियंका गांधी की शख्सियत काफी अच्छी है और उनमें इंदिरा गांधी की विशेषताएं मिलती हैं। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश संभालने की जिम्मेदारी मिली है। प्रियंका गांधी ने औपचारिक रूप से कांग्रेस के साथ राजनीति में प्रवेश किया है।

PTI से बात करते हुए शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा, “प्रियंका अगर सक्रिय रूप से राजनीति में आती हैं तो कांग्रेस को जाहिर तौर पर फायदा पहुंचेगा। उनके अच्छे व्यक्तित्व, खुद को पेश करने के तरीके और मतदाताओं से खुद को जोड़ने के कौशल से कांग्रेस को फायदा होगा। उनमें उनकी दादी के गुण हैं। जब लोग वोट देने जाएंगे तो प्रियंका गांधी को देखकर उन्हें इंदिरा गांधी याद आएंगी।”

NCP के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि प्रियंका गांधी की राजनीति में दखल के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को सियासी फायदा पहुंचना तय है। उन्होंने कहा कि SP-BSP गठबंधन का इस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। दोनों पार्टियों के पास यादव, दलित और मुस्लिम का फिक्स वोट बैंक है।

मलिक ने कहा कि कांग्रेस प्रिंयका की साफ-सुथरी छवि को चुनाव में भुना सकती है। उत्तर प्रदेश में 20-21 सीटें आसानी से निकल जाएंगी। उसी तरह जैसे 2009 के चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली थी।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले