अब पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की तारीफ कर फंसे शशि थरूर 

Team Suno Neta Wednesday 8th of May 2019 12:57 AM
(18) (17)


                                                                                           शशि थरूर


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बीती 4 मई को टीपू सुल्तान की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान की सराहना की ।

थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा “इमरान खान भारतीय इतिहास से जुड़ी जानकारी रखते है।” वह पढ़ते है, वह ख्याल भी करते हैं।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पाकिस्तानी नेता ने एक महान भारतीय नायक को याद कीया।

थरूर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि कांग्रेस नेता का पड़ोसियों के लिए प्यार और भारतीय नेताओं के लिए नफरत अच्छी तरह से जाना जाता है। मीडिया ने माधव के हवाले से कहा, “वह हमारे नेताओं के लिए गालियों का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें सीमा पार के लोगों से बहुत प्यार है। उसे सोचना होगा कि वह जो कर रहा है वह सही है या नहीं।”

वही भाजपा सानसद चंद्रशेखर ने ट्वीट कर कहा, जिसमे उन्होंने कर्नाटक के पूर्व सीएम को टैग करते हुए लिखा अब तुम्हारी बारी है , तुम इमरान और बाजवा को गले लगाओ, जिस तरह से नवजोत सिद्धू ने लगाया था।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले