राजस्थान भाजपा नेता ज्ञान देव आहूजा ने कहा ‘राहुल गांधी औरंगजेब की तरह, निश्चित है कांग्रेस का खात्मा’  

Team Suno Neta Friday 18th of January 2019 10:42 AM
(0) (0)

ज्ञान देव आहूजा 

गुरुवार को राजस्थान भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से की और कहा कि यह कांग्रेस का अंत है।

आहूजा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जैसे औरंगज़ेब मुग़ल सल्तनत का आख़िरी बादशाह था। ऐसे ही राहुल गांधी भी कांग्रेस की सल्तनत के आख़िर बादशाह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का खात्मा निश्चित है।’’

आहूजा ने यह भी दावा किया कि भाजपा रामगढ़ विधानसभा सीट का उपचुनाव जीतेगी जो 28 जनवरी को होना है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उस सीट के लिए मतदान नहीं हुआ था क्योंकि BSP के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का निधन हो गया था।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले