पिनरई विजयन के कहा ‘राहुल गाँधी को वायनाड से हम हराएंगे’ 

Team Suno Neta Monday 1st of April 2019 11:34 AM
(13) (5)

पिनरई विजयन 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद वाम दलों में हलचल मच गई है। वाम दलों ने इसे बीजेपी के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने का प्रयास बताते हुए राहुल को हराने का दावा किया है।  

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि वायनाड से चुनाव लड़कर राहुल लेफ्ट को चुनौती देने आ रहे हैं। वायनाड 20 लोकसभा सीटों में से एक है और इसे अलग तरह से देखने की आवश्यकता नहीं है। हम राहुल गांधी से लड़ेंगे। उन्हें ऐसी सीट से लड़ना चाहिए था जहां से भाजपा लड़ रही है, ये लेफ्ट के खिलाफ लड़ाई है।

विजयन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जैसा कि हम सभी जानते हैं कि केरल में लड़ाई वाम और कांग्रेस के बीच है, भाजपा के साथ तस्वीर बिल्कुल नहीं है। उन्हें भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहिए था। अब जब उन्होंने वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है, तो हम वामपंथी उन्हें हराने के लिए तैयार हैं।”


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले