नरेंद्र मोदी की जातिवादी टिप्पणी को मायावती ने बेहद हास्यास्पद और अपरिपक्व ठहराया  

Team Suno Neta Friday 10th of May 2019 12:07 AM
(18) (7)


                                                              मायावती                                                                              

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  टिप्पणी को बेहद हास्यास्पद और अपरिपक्व कहा। मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज़  करते  हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, उससे चुनाव में निश्चित नुकसान का अहसास होता है और वह निराश है, कि उनपर निराधार और बेतुके आरोप लगाए जा रहे है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा फिर से सत्ता में नहीं आ रही है और मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होगा।

मायावती ने सपा-बसपा गठबंधन के जातिवादी होने के आरोपों पर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह न केवल अप्रशंसनीय है, बल्कि अपरिपक्व भी है। नरेंद्र मोदी, जो जन्म से पिछड़े नहीं हैं, उन्हें जातिवाद का दर्द नहीं झेलना पड़ा है। गठबंधन के लिए इस तरह की टिप्पणी से बचना चाहिए था, क्योंकि यह सही नहीं है।





 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले