नितिन गडकरी का बड़ा बयान कहा कभी व्यक्ति केन्द्रित पार्टी नहीं हो सकती भाजपा  

Team Suno Neta Friday 10th of May 2019 06:10 PM
(14) (2)

                                                                                          नितिन गडकरी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा को मोदी-केंद्रित होने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा कभी भी व्यक्ति-केंद्रित पार्टी नहीं हो सकती क्योंकि यह एक विचारधारा पर आधारित है।

लोकसभा चुनाव 2019 पर चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव की तुलना में भाजपा को अधिक सीटें मिलेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा न तो अतीत में अटल या आडवाणी जी की पार्टी बनी ,न ही यह कभी अमित शाह या नरेंद्र मोदी की पार्टी हो सकती है, लेकिन पार्टी और मोदी एक दूसरे के पूरक हैं। गडकरी ने "मोदी ही बीजेपी और बीजेपी ही मोदी" के नारे को भी खारिज कर दिया और कहा भाजपा जैसी पार्टी कभी व्यक्ति केन्द्रित नहीं हो सकती। हमारी पार्टी में परिवार राज नहीं हो सकता यह धारणा गलत है की भाजपा मोदी केंद्रित हो गयी है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले