नरेंद्र मोदी ने कहा ‘वंदे भारत एक्सप्रेस का मजाक उड़ाने वाले लोगों को दंडित किया जाना चाहिए’ 

Team Suno Neta Wednesday 20th of February 2019 10:39 AM
(0) (0)

14 फरवरी को वाराणसी में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नरेंद्र मोदी।

विपक्षी नेताओं द्वारा सरकार पर देश की पहली इंजन रहित ट्रेन शुरू करने का आरोप लगाते हुए उठाए गए सवालों के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग वंदे भारत एक्सप्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्हें भारत के इंजीनियरों और तकनीशियनों का अपमान नहीं करना चाहिए। नई दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर की अपनी पहली वापसी यात्रा के दौरान तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन रुक गई थी।

पत्रकारों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एक रैली में बोलते हुए कहा, “कुछ लोगों ने सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन को निशाना बनाया और मज़ाक उड़ाया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह परियोजना में शामिल इंजीनियरों और तकनीशियनों का अपमान है। लोगों को ऐसे लोगों के खिलाफ सचेत रहना चाहिए जो इंजीनियरों और तकनीशियनों का अपमान कर रहे हैं और देश का मजाक उड़ा रहे हैं। क्या इंजीनियरों और तकनीशियनों का अपमान करना सही है? क्या उनका मजाक उड़ाना सही है? क्या उन्हें माफ़ किया जा सकता है? क्या उन्हें सही समय पर सही सजा नहीं दी जानी चाहिए।”

कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन में विफलता को लेकर सरकार से सवाल किया था। ट्रेन को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले