नरेंद्र मोदी ने कहा ‘पुत्र के राजनीतिक पारी को बढ़ाने के लिए आंध्र प्रदेश को सूर्यास्त की तरफ ढकेल रहे हैं चंद्रबाबू नायडू’ 

Team Suno Neta Monday 7th of January 2019 10:11 AM
(0) (0)

 नरेंद्र मोदी

रविवार को आंध्र प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने पुत्र के राजनीतिक उदय के लिए राज्य को सूर्यास्त की ओर ढकेल रहे हैं। मोदी ने कहा कि CM नायडू ने अपनी पार्टी के संस्थापक एन टी रामा राव से भी विश्वासघात किया है। मोदी ने कहा कि नायडू अपने पुत्र को राजनीति मे लाने के लिए राज्य के साथ भेदभाव कर रहे हैं। वह केवल अपने पुत्र के बारे मे सोच रहे है। आंध्र प्रदेश के अन्य पुत्रों और पुत्रियों के बारे में वह भूल गए हैं।

PM मोदी ने कहा, “तेलुगु गौरव तभी बहाल हो सकता है जब नायडू राज्य के हित को अपनी सत्ता की चाहत से ऊपर रखें। मोदी ने कहा कि यह दिवंगत एन टी आर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिन लोगों ने एनटीआर के मूल्यों के साथ विश्वासघात किया और उनकी स्मृति धूमिल की उन्हें सत्ता से बाहर किया जाना चाहिए। एन टी आर का स्वर्ण आंध्र प्रदेश का सपना तभी साकार होगा जब एक परिवार को नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के सभी नागरिकों को विकास का लाभ मिलेगा।"

मोदी ने एन टी आर को तेलुगु गौरव की सच्ची विभूति बताते हुए कहा कि वह वही एन टी आर थे जिन्होंने कांग्रेस विरोधी राष्ट्रीय मोर्चा बनाकर ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ अभियान का नेतृत्व किया था। लेकिन अब उनके दामाद चंद्रबाबू अपनी सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस के समक्ष अपना सिर झुकाए खड़े है। PM ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने एन टी आर की पीठ में छूरा घोंपा है। मोदी ने नायडू पर वार करते हुए कहा कि अपने पुत्र के उदय के लिए वह राज्य को ‘सूर्यास्त’ की ओर ले जा रहे है।

 


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले