राम विलास पासवान ने कहा ‘कांग्रेस का गठबंधन सरकार को गिराने का लम्बा इतिहास रहा है’ 

Team Suno Neta Saturday 29th of December 2018 10:07 AM
(0) (0)

राम विलास पासवान

केंद्रीय मंत्री और लोक जन शक्ति (LJP) के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले या बाद में NDA के खिलाफ महागठबंधन में जाने का कोई इरादा नही है।

पासवान ने कहा कि कांग्रेस का बहुपक्षीय गठबंधन में अपनी पार्टी का प्रधानमंत्री न होने पर गठबंधन सरकार को गिरा देने का लम्बा इतिहास रहा है।  
उन्होंने कहा, "कांग्रेस का गठबंधन सरकार को गिराने का एक लम्बा इतिहास रहा है। यह एच डी देवगौड़ा, चौधरी चरण सिंह, वी पी सिंह या इन्द्र कुमार गुजराल के साथ हो चुका है। जब कांग्रेस ख़ुद सरकार को लीड कर रही होती है तो वह कार्यकाल को पूरा करती है।" उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के पास नेतृत्व का कोई विकल्प नही है।

बिहार में NDA  के सीट बटवारें में LJP को 6 लोकसभा सीट और एक राजयसभा सीट मिली है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले