मीसा भारती ने कहा ‘2014 में मुझे ऐसा लगा कि राम कृपाल यादव के हाथ काट देने चाहिए’  

Team Suno Neta Friday 18th of January 2019 12:23 PM
(0) (0)

मीसा भारती

बुधवार को पटना में RJD के नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कहा कि राम कृपाल यादव जब 2014 में भाजपा में शामिल हो रहे थे तब उनका मन किया कि उनके हाथ काट दे। अब राम कृपाल यादव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मंत्री है।

मीसा ने एक सार्वजनिक बैठक में बोलते हुए कहा, “राम कृपाल यादव चारा काटा करते थे। हमारे मन में उसके लिए बहुत सम्मान था। हमने अब उनका सम्मान करना बंद कर दिया जबसे उन्होंने सुशील कुमार मोदी के साथ हाथ मिलाया है। मीसा ने कहा कि जब उन्होंने भाजपा का दामन थामा उस समय मैंने महसूस किया कि चारा काटने वाली मशीन से उनके हाथ काट देने चाहिए।’’

मीसा भारती 2014 के आम चुनाव में राम कृपाल यादव से हार गई थी। एक बार फिर वह उसी पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की योजना बना रही है जहा वह हार गई थी। मीसा ने  दावा करते हुए कहा कि उन्हें 2014 के चुनावों के दौरान तैयार होने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला था पर इस बार वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है।

राम कृपाल यादव ने कहा था कि वह एक निष्ठावान RJD कार्यकर्ता थे लेकिन 2014 में पार्टी द्वारा टिकट देने से इनकार करने के बाद उन्हें विश्वासघात महसूस हुआ। इसी कारण की वजह से वह भाजपा में शामिल हुए और मीसा भारती के खिलाफ पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से जीते।

पाटलिपुत्र सीट को लालू यादव के परिवार के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा माना जाता है। लालू यादव और उनकी बेटी मीसा भारती दोनों ही वहाँ से जीतने में असफल रहे हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में भी लालू यादव पाटलिपुत्र सीट से रंजन यादव से हार गए थे।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले