मायावती ने कहा ‘लोग फैसला करे कि कांग्रेस और भाजपा सरकारों में क्या अन्तर है?’ 

Team Suno Neta Thursday 14th of February 2019 11:16 AM
(38) (21)

मायावती 

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने गुरुवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के इस्तेमाल को लेकर भाजपा नीत उत्तर प्रदेश सरकार की खिंचाई की। BSP प्रमुख मध्य प्रदेश और UP में दो अलग-अलग घटनाओं का उल्लेख कर रही थी। जहां NSA को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा लागू किया गया था।

मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा, “मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की तरह ही गोहत्या के शक में मुसलमानों पर रासुका के तहत बर्बर कार्रवाई की। इनकी यह कृत्य बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने AMU के 14 छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। इनका कृत्य तो सरकारी आतंक है और अति-निन्दनीय है। लोग फैसला करे कि दोनों सरकारों में क्या अन्तर है?”


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले