मल्लिकार्जुन खड़गे का विवादित बयान, कहा क्या भविष्यवादी गलत होने पर क्या खुद को फांसी देंगे मोदी  

Team Suno Neta Monday 13th of May 2019 11:40 AM
(22) (5)

मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री कांग्रेस को 40 से ज्यादा सीटें  मिली  तो क्या मोदी खुद को फ़ासी लगा लेंगे?

चिंचोली विधानसभा उपचुनाव के लिए कर्नाटक में कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष राठौड़ के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, कि जहाँ भी जाते है यह कहते है कि कांग्रेस को ४० सीटें भी नहीं मिलेंगी , अगर कांग्रेस को 40 सीटें मिलती हैं, तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक पर खुद को फ़ासी पर लटकाएंगे?

खड़गे 2014 के संसदीय चुनाव में कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं।

भाजपा की वरिष्ठ नेता और सांसद शोभा करंदलाजे ने खड़गे से  माफी की मांग करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने जैसे वरिष्ठ नेता से इस तरह की टिप्पणी की कभी उम्मीद नहीं की थी।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले