प्रियंका गाँधी: ‘क्या भाजपा में नाथूराम गोडसे पर प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी पर अपनी राय स्पष्ट करने की हिम्मत है?’ 

Team Suno Neta Friday 17th of May 2019 10:17 AM
(43) (16)

प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को भाजपा के भोपाल लोकसभा प्रत्याशी और मालेगांव विस्फोट अभियुक्त साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी “महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे ‘देशभक्त’ थे” पर भारतीय जनता पार्टी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा की सिर्फ अपने उम्मीदवार से दूरी बना लेने से कुछ नहीं होगा। प्रियंका ने चुनौती दी की अगर भाजपा में “हिम्मत” है तो इस मामले में उनकी अपनी राय स्पष्ट करे। 

प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर कहा: “बापू के हत्यारे देशभक्त? हे राम! अपने उम्मीदवार से खुद को दूर रखना पर्याप्त नहीं है। भाजपा के राष्ट्रवादी प्रकाशकों में अगर हिम्मत है तो इसे स्पष्ट करे।”


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले