अन्ना हजारे ने कहा ‘भाजपा ने सत्ता में आने के लिए लोकपाल आंदोलन का इस्तेमाल किया’ 

Team Suno Neta Tuesday 5th of February 2019 10:35 AM
(36) (11)

अन्ना हजारे

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे जो केंद्र सरकार द्वारा लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने पर अपने गाँव रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल पर बैठे हैं ने कहा कि भाजपा “लोकपाल आंदोलन” का उपयोग कर रही है।

अन्ना ने कहा, “जब लोकपाल नियुक्त करने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है तो यहां आने और मुझसे मिलने का क्या फायदा? यह केवल लोगों को एक गलत संदेश भेजते है। मैंने उन्हें पहले लोकपाल पर अपना रुख साफ करने के लिए कहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने पिछले कुछ वर्षों में उन्हें गुमराह किया है। पूरा देश जानता है कि भाजपा सत्ता में कैसे आई है। लोकपाल और लोकायुक्त आंदोलन के दौरान देश के लोग उठ खड़े हुए। उन्हीं की वजह से आप सत्ता में आए और अब आपने आंदोलन को धोखा दे दिया है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले