सुमित्रा महाजन ने कहा ‘प्रियंका गांधी को पार्टी में लाकर राहुल ने बता दिया वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते’ 

Team Suno Neta Friday 25th of January 2019 11:12 AM
(11) (5)

सुमित्रा महाजन

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा का राजनीति में प्रवेश दर्शाता है कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी अकेले राजनीति नहीं संभाल सकते हैं और उन्हें अपनी बहन की मदद की जरूरत है।

पत्रकारों से बात करते हुए महाजन ने कहा, “प्रियंका एक अच्छी महिला है लेकिन उनकी नियुक्ति से यह भी पता चलता है कि राहुल समझ गए हैं कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते हैं इसलिए उन्होंने अपनी बहन प्रियंका से उनकी मदद करने के लिए कहा है।”

उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस की पारिवारिक राजनीति में नहीं आना चाहती। यह उनकी अपनी बात है लेकिन मैं यह जरूर कहूंगी कि नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्ति को आगे आने का अवसर दिया जाना चाहिए। सुमित्रा महाजन ने कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका गांधी को पार्टी के उत्तर प्रदेश पश्चिम और पूर्व के महासचिव के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले