सचिन पायलट ने कहा ‘तीन राज्यों में हार को लेकर भाजपा दबाव में हैं’  

Team Suno Neta Wednesday 26th of December 2018 10:47 AM
(0) (0)

सचिन पायलट

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दावा किया कि  2019 लोकसभा चुनाव में  कांग्रेस की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी दबाव में है क्योंकि उनके सहयोगी महागठबंधन में आने के लिए इच्छुक हैं।

उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी के नेताओं के अहंकार के कारण भाजपा के सहयोगी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(NDA) को छोड़ रहे हैं। अब भाजपा पर दबाव है और यह दबाव हाल ही में बिहार में सीट बंटवारे में दिखाई दिया।

पायलट ने कहा, “उपेंद्र कुशवाहा ने NDA छोड़ दिया है, तेलुगु देशम पार्टी(TDP) पहले ही छोड़ चुकी है और शिवसेना भी उनके साथ नहीं है। अब भाजपा दबाव में है और इसलिए उन्होंने बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) को 17 सीटें दीं जिसके केवल दो सांसद हैं। असुरक्षा का इससे बढ़िया उदाहरण और क्या हो सकता है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता यह कहते हुए कांग्रेस की ओर उंगली उठाते थे कि पार्टी अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों ने उन्हें एक मजबूत संदेश दिया है।

पायलट ने कहा कि भाजपा को इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि उसे तीन राज्यों में गहरा झटका लगा है और उसे हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले