राहुल गाँधी ने जवाहरलाल नेहरू के पुण्यतिथि पे भारत को किया तानाशाही के खतरे से आगाह  

Team Suno Neta Monday 27th of May 2019 11:50 AM
(16) (11)

राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पुण्यतिथि पर उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि “नेहरू द्वारा बनाई गई संस्थाओं ने 70 वर्षों से लोकतंत्र को जीवित रहने में मदद की है।” उन्होंने यह भी कहा की भारत जैसे युवा गणतंत्र तानाशाही के शिकार हो गए हैं, इसलिए हमें सचेत रहना होगा।

उन्होंने ट्वीट किया “भारत जैसे कई लोकतांत्रिक राष्ट्र जल्द ही तानाशाही में बदल गए। जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर आइए हम उनके  मजबूत, स्वतंत्र, आधुनिक संस्थानों के निर्माण में योगदान को याद करते हैं, जिन्होंने लोकतंत्र को 70 वर्षों से भारत में जीवित रहने में मदद की है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।”



 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले