अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर ममता बनर्जी ने कहा ‘सभी भाषाओं का सम्मान करे, लेकिन अपनी मातृभाषा पर गर्व करे’  

Team Suno Neta Friday 22nd of February 2019 03:48 PM
(21) (3)

ममता बनर्जी 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को लोगों से सभी भाषाओं का सम्मान करने और अपनी मातृभाषा पर गर्व करने का आग्रह किया। उन्होंने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर यह ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट किया, “अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर सभी को शुभकामनाएं। सभी भाषाओं का सम्मान करें लेकिन अपनी मातृभाषा पर गर्व करें।”

अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस 21 फरवरी को दुनिया भर में मनाया जाता है, और इसका मकसद भाषाई और सांस्कृतिक विविधता पर जागरूकता को बढ़ावा देना है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले