नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा ‘मोदी सरकार के जितना अन्य किसी सरकार ने किसानों के लिए उतना काम नही किया’ 

Team Suno Neta Wednesday 19th of December 2018 07:59 PM
(0) (0)

राजीव कुमार 

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कर्ज़माफ़ी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट के जवाब में कहा कि  किसी भी सरकार ने किसानों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के जितना काम नही किया है।                                                      

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कुमार ने बुधवार को कहा, “मैं क्या कह सकता हूं? यह 'मानो ना मानो ,मै ही चैंपियन' जैसा है। सरकार सबकुछ देखने के बाद काम करती है। मुझे नहीं लगता कि किसी भी अन्य सरकार ने कभी भी किसानों के लिए इतना काम किया है जितना वर्तमान सरकार कर रही है। ’’

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए 10.50 लाख करोड़ रुपये का अधिकतम कर्ज देने की सीमा को बढ़ाया। ये सब और किसी ने नही किया।

कुमार ने कहा, "राहुल गांधी की सरकार को अपना काम करना चाहिए, अन्य लोग अपना काम करेंगे"



 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले