मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा ‘CPM राजनीति हिंसा को खत्म करें तो फासीवादी ताकतों से मुकाबला करने को कांग्रेस हाथ मिलाने को तैयार’ 

Team Suno Neta Monday 11th of February 2019 12:22 PM
(13) (2)

मुल्लापल्ली रामचंद्रन

केरल कांग्रेस के प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा कि उनकी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPM) के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है अगर कम्युनिस्ट पार्टी अपनी राजनीतिक हिंसा को खत्म करें ताकि अन्य दल और फासीवादी ताकतों से मुकाबला किया जा सकें।  

मलप्पुरम में अपने जनमहा यात्रा के दौरान रामचंद्रन ने कहा, “अगर CPM हिंसा की राजनीति और अपने स्टालिनवादी विचारों को बदलने के लिए तैयार है तो कांग्रेस फासीवाद से लड़ने के लिए एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक मोर्चा बनाने के लिए खुली चर्चा के लिए तैयार है।”

रामचंद्रन ने कहा कि CPM कांग्रेस को मुख्य विपक्ष के रूप में देखती है। वह भाजपा को मुख्य दुश्मन के रूप में नहीं देखते हैं। CPM के लिए राष्ट्रीय स्तर पर वाम विकल्प बनाना संभव नहीं है। हालाँकि पूर्व राज्य प्रमुख और विधायक के मुरलीधरन रामचंद्रन की टिप्पणियों से सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस CPM की मदद के बिना अच्छा कर सकती है।

रामचंद्रन की टिप्पणियों का CPM ने भी मजाक उड़ाया जिसमें कहा गया कि केरल में कांग्रेस के सहयोग की कोई आवश्यकता नहीं है।

CPM के वरिष्ठ नेता एम ए बेबी ने कहा कि कांग्रेस में भाजपा की तरह ही नीतियां हैं।"


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले