दुर्योधन नहीं जल्लाद है मोदी - राबड़ी देवी 

Amit Raj  Wednesday 8th of May 2019 06:40 PM
(0) (0)

राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी  ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा । राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रियंका द्वारा दिए गए दुर्योधन के बयान पर कहा कि मोदी दुर्योधन नहीं है 'जल्लाद' है। पत्रकारों ने प्रियंका गांधी  द्वारा पीएम मोदी को 'दुर्योधन' करने पर राबड़ी देवी से सवाल किया था। इस पर राबड़ी देवी ने कहा, ''उन्होंने दुर्योधन बोल कर गलत किया। दूसरी भाषा बोलनी चाहिए। वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद। जो जज और पत्रकार को मरवा देते हैं, उठवा लेते हैं. ऐसे आदमी का मन और विचार कैसे होंगे, खूंखार होंगे।'' भारतीय जनता पार्टी के साथ ही उन्होंने जदयू पर भी निशाना साथा. उन्होंने इन दोनों पार्टियों को 'नाले का कीड़ा' बताया है।
राबड़ी देवी ने कहा, ' जदयू और भाजपा वाले सब नाली के कीड़े हैं। पांच साल पहले 2014 में वो विकास का नारा लेकर आए थे और देश का विनाश करके जा रहे हैं.'


ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा था कि महाभारत के पात्र दुर्योधन में भी ‘ऐसा ही अहंकार था.' भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘देश के लोग तय करेंगे कि कौन दुर्योधन और कौन अर्जुन है.'


 

अपना कमेंट यहाँ डाले