Beant Singh Assassination : बैकअप सूइसाइड बॉम्बर बलवंत सिंह राजोआना की रिहाई की राजनीति 

RAJU KHAN  Saturday 5th of December 2020 04:45 PM
(0) (0)


 
बैकअप सूइसाइड बॉम्बर बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से जवाब मांगा है। राजोआना पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सजायाफ्ता हैं। उन्हें एक स्पेशल कोर्ट ने साल 2012 में फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने राजोआना की फांसी पर रोक लगा दी थी। राजोआना की रिहाई को लेकर लंबे समय से राजनीति चल रही है। पंजाब की सियासत पर राजोआना की रिहाई या फिर उनकी सजा के प्रभाव के कारण कोई भी केंद्रीय सरकार इस मामले में बड़ी सतर्कता के साथ फैसला लेना चाहती है।

पूरी खबर: INDIATIMES.COM

 

अपना कमेंट यहाँ डाले