सम्मान से बड़ा किसान: किसानों के समर्थन में प्रकाश सिंह बादल ने पद्मविभूषण लौटाया, ताकि कैप्टन फायदा न उठा सकें 

Divya Bhan  Thursday 3rd of December 2020 06:33 PM
(0) (0)


 
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में अवॉर्ड वापसी का दौर फिर शुरू हो गया है। पहला नाम है पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल लीडर प्रकाश सिंह बादल का। उन्होंने 2015 में मिला पद्म विभूषण अवॉर्ड लौटा दिया है। दूसरा नाम है शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा का। उन्होंने भी अपना पद्म भूषण अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है। | जालंधर। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में अकाली दल ने बड़ा दांव चला है। पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण लौटाकर कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ अवार्ड वापसी की शुरूआत कर दी। इससे पहले अकाली दल से केंद्र सरकार में इकलौती मंत्री हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा और फिर एनडीए से गठबंधन तोड़ने के बाद किसानों के समर्थन में अकाली दल का तीसरा बड़ा कदम है। हालांकि पंजाब में इस पूरी कवायद को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है

पूरी खबर: BHASKAR.COM

 

अपना कमेंट यहाँ डाले