भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 लापता, सुखोई-30 और C-130 को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया  

Amit Raj  Monday 3rd of June 2019 04:06 PM
(0) (0)


भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का विमान AN-32 टेक ऑफ के बाद लापता बताया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इस विमान में करीब 13 लोग सवार हैं। बताया जा रहा है कि टेक ऑफ के बाद विमान का रडार से संपर्क टूट गया। विमान में चालक दल के 8 सदस्य और 5 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। विमान असम के जोरहाट से उड़ान भरा था। लापता विमान की तलाश के लिए सुखोई और सी 130 विमान को रवाना कर दिया गया है। विमान 12.45 बजे असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के लिए टेक ऑफ हुआ था। विमान को खोजने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल, विमान से जुड़ी कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।


सुखोई-30 और C-130 स्पेशल ऑपरेशन एयक्राफ्ट के जरिए सर्च ऑपरेशन शुरू हो चुका है। विमान को रडार से संपर्क टूटे ढाई घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है।


AN-32 का पूरा नाम Antonov-32 है इस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में दो इंजन लगे होते हैं। यह विमान 55°C से भी अधिक के तापमान में 'टेक ऑफ' कर सकता है और 14, 800 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है। इसमें अधिकतम 50 लोग सवार हो सकते हैं।

 

अपना कमेंट यहाँ डाले