कांग्रेस नेता की मतगणना के दौरान मौत... 

Amit Raj  Thursday 23rd of May 2019 02:32 PM
(0) (0)

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कांग्रेस नेता रतन सिंह का गुरुवार 23 मई को एक मतगणना केंद्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।  सिंह कथित रूप से केंद्र के अंदर नवीनतम रुझानों को इकट्ठा कर रहे थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां पर उनकी मौत हो गई।

बता देें की मध्यप्रदेश में ताजा रुझान भाजपा के पक्ष में  को चल रहे हैं।  विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा से सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस इस गति को बनाए रखने में असमर्थ रही है।

रायसेन में विदिशा लोकसभा की मतगणना कार्य में लगे कृषि उपसंचालक हरपाल सिंह ठाकुर की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

 

अपना कमेंट यहाँ डाले