बुलंदशहर हिंसा में शामिल मुख्य आरोपी योगेश राज की एक महीने बाद हुई गिरफ़्तारी  

Team Suno Neta Thursday 3rd of January 2019 01:40 PM
(0) (0)

योगेश राज़ (सादे कपड़ों में)

नई दिल्ली: बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ता योगेश राज को हिंसा भड़कने के एक महीने बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हिंसा भड़कने के बाद से फरार चल रहे योगेश राज को कल देर रात बुलंदशहर के एक कॉलेज से गिरफ्तार किया गया।

बुलंदशहर के बजरंग दल इकाई के जिला संयोजक योगेश राज ने भीड़ का हिस्सा होने और पथराव में शामिल होने की बात कबूली है। पिछले महीने जारी एक वीडियो में उसने घटना स्थल पर मौजूद होने से इनकार किया था। सर्किल ऑफिसर (स्याना) राघवेन्द्र कुमार मिश्रा ने गुरुवार सुबह बताया कि योगेश राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है और बाद में उसे कानूनी कार्यवाही के लिए स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

स्याना स्टेशन हाउस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह और एक स्थानीय युवक सुमित कुमार की मौत कथित गोहत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान स्याना गांव के पास भीड़ हिंसा में हुई थी। योगेश राज ने अपने सहयोगियों के साथ एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें दावा किया गया था कि उसने सात लोगों को गायों को मारते हुए देखा था। स्याना पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 295 के तहत नाबालिगों सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

योगेश की गिरफ्तारी के साथ हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या अब तक 31हो गयी है। पिछले हफ्ते पुलिस ने एक प्रमुख आरोपी कलुआ को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया। दिल्ली के एक टैक्सी ड्राइवर, प्रशांत नट को भी कथित तौर पर सिंह की शूटिंग के लिए रखा गया था। पुलिस ने दावा किया कि नट ने सिंह की रिवाल्वर ली और सिर में गोली मार दी। नट (30) का नाम पहले प्राथमिकी में दर्ज़ नही था। उसे घटना के वीडियो में देखे जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसे अन्य अभियुक्तों और तकनीकी साक्ष्यों के प्रमाण के साथ पुष्टि की गई थी।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले