अरुणाचल प्रदेश सिआंग में मिला भारतीय वायुसेना के लापता विमान An-32  

Amit Raj  Tuesday 11th of June 2019 04:33 PM
(27) (5)

भारतीय वायु सेना का एक An-32 

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना का लापता An-32 एयरक्राफ्ट का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला है। पिछले आठ दिनों से An-32 ग़ायब था और भारतीय वायु सेना खोजने में जुटी थी। भारतीय वायु सेना का कहना है कि विमान का मलबा Mi-17 हेलिकॉप्टर से 12,000 फुट की ऊंचाई पर देखा गया है।

इस पर 13 लोग सवार थे, जिनमें आठ चालक दल के सदस्य थे. इंडियन एयर फ़ोर्स का कहना है कि इस पर सवार और चालक दल के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है और यह भी कहा कि अब ध्यान उन पर केंद्रित किया जाएगा जो सम्भवता बच गए हो।

असम को जोरहाट से उड़ान भरने के कुछ वक्त बाद ही यह विमान गायब हो गया था। इसमें कुल 13 लोग सवार थे। रूसी मूल के An-32 विमान का संपर्क असम से जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरने के बाद तीन जून की दोपहर को टूट गया था।

विमान के हिस्से, जो लापता हुए An-32 के माने जा रहे हैं, विमान के उड़ान मार्ग से 15-20 किलोमीटर उत्तर में अरुणाचल प्रदेश में मिले हैं। तीन जून को लापता हुए इस विमान को तलाशने के अभियान में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर और अन्य विमान, नौसेना के P8-I, थलसेना के लोग और विमान, इत्यादि भी शामिल थे।  

विमान का “खोज और बचाव” बीकन से कोई संकेत नहीं मिला था। जो बीकन प्लेन में लगा हुआ था वह 14 वर्षों से उत्पादन में नहीं हैं। इस संकट के संकेत को कोपासस-सरसैट से संबंधित उपग्रह द्वारा उठाया जाना था जो एक अंतरराष्ट्रीय उपग्रह-सहायता प्राप्त खोज और बचाव सुविधा है। परन्तु ऐसा हुआ नहीं।

जब लापता विमान की खोज नाकाम साबित हुई, तब वायु सेना ने ₹5 लाख का इनाम देने की घोषणा की विमान के खोज के लिए।

[This story was updated at 8.11pm on Tuesday, June 11, 2019.]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले