पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़, भाजपा का आरोप है कि इसमें TMC का हाथ 

Team Suno Neta Tuesday 29th of January 2019 08:56 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के कांथी में मंगलवार को भाजपा प्रमुख अमित शाह की रैली के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

PTI की रिपोर्ट के अनुसार एक TMC पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों को आग लगा दी गई। दोनों दलों के सूत्रों ने कहा कि झड़पों में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई थी।

रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन को तोड़ दिया गया और TMC कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से आग लगा दी गई। इस बीच TMC पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांथी में एक स्थानीय TMC पार्टी कार्यालय पर हमला किया और बर्बरता की। अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन किया और हिंसा की रिपोर्टों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। ममता बनर्जी के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान सिंह ने उनसे हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

भाजपा के राहुल सिन्हा ने कहा, “TMC हमारी ताकत से डरती है इसीलिए उन्होंने हिंसा क्यों की। दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह सब पुलिस के सामने हुआ, हमलावरों ने महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं छोड़ा।”

आरोपों का खंडन करते हुए TMC नेता मदन मित्रा ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने झारखंड से बुलाए हुए गुंडों को खुद के वाहनों पर हमला कराया। मित्रा ने आगे कहा, “भाजपा  के अंत की शुरुआत पहले ही हो चुकी है और यह बंगाल से शुरू हुई है। भाजपा ने झारखंड से कुछ गुंडों को बुलाया था वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई और मुद्दा नहीं है।”

सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर गुंडागीरी का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य सरकार को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। "हम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता जी को चेतवानी देना चाहते हैं, और भाजपा के कार्यकर्त्ता इस तरह से न डरने वाले हैं, न ही झुकने वाले हैं। इसकी ममता जी की कीमत चुकानी पड़ेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, “जब हमारे समर्थक अमित शाह की रैली से लौट रहे थे तो उन पर TMC कार्यकर्ताओं ने हमला किया। यह शर्म की बात है। हम इसकी निंदा करते हैं।”

वरिष्ठ TMC नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि भाजपा जिले में शांति और स्थिरता को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारे पार्टी कार्यालयों पर हमला किया और इसके कारण हमारे कार्यकर्ताओं ने जवाबी कार्रवाई की। अगर हमारे पार्टी कार्यालय पर हमला हुआ तो क्या हम उन्हें मिठाई देने जाएंगे?”


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले