विजय माल्या घोषित हुआ ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’, भाजपा और कांग्रेस में श्रेय लेने हो रही है मारामारी  

Team Suno Neta Saturday 5th of January 2019 08:59 PM
(0) (0)

विजय माल्या

नई दिल्ली: मुंबई में शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कोर्ट ने न्यायाधीश एम एस आज़मी द्वारा विजय माल्या को भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत “भगोड़ा आर्थिक अपराधी” घोषित किया है। यह पहली बार है जब कानून लागू होने के बाद से किसी को भगोड़ा घोषित किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में एक आवेदन दायर कर किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक और शराब कारोबारी विजय माल्या को अधिनियम के तहत भगोड़ा घोषित करने का अनुरोध किया था। माल्या की संपत्ति को जब्त करने की आगे की दलीलें 5 फरवरी को सुनी जाएंगी। अधिनियम के अनुसार, एक बार जब व्यक्ति को अपराधी घोषित किया जाता है, तो अभियोजन एजेंसी को उसकी संपत्ति को जब्त करने का अधिकार होता है।

माल्या पर वित्तीय अनियमितताओं और अपने एयरलाइंस के लिए कर्ज लेकर न लौटाने का आरोप है। उसे पिछले साल लंदन में गिरफ्तार किया गया था और वेस्टमिंस्टर की एक अदालत ने पिछले महीने यूनाइटेड किंगडम ब्रिटेन में फैसला सुनाया था कि आरोपों का सामना करने के लिए माल्या को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

माल्या पर विकास का श्रेय लेते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कांग्रेस सरकार के संरक्षण में माल्या का विकास हुआ। दिवालिया होने के बावजूद उसे ऋण दिया गया और उसके ऋणों का विस्तार भी किया गया। वह देश का ₹9,000 करोड़  लेकर भाग गया। यह भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की लड़ाई के लिए उपलब्धि है।”

कांग्रेस ने भाजपा को सभी चीज़ों का श्रेय पर फटकार लगाते हुए कहा कि “भारत” 26 मई 2019 को अपना पांचवां जन्मदिन मनाएगा क्योंकि भाजपा को लगता है कि सत्ता में आने के बाद ही सब कुछ हुआ है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “अगर भाजपा माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने का श्रेय ले रही है, तो उन्हें श्रेय लेने दें क्योंकि वे मंगलयान, चंद्रयान, पोखरण 1 से पोखरण 2 (परमाणु परीक्षण) तक हर चीज का क्रेडिट ले रहे है। इसमें हैरानी नही होनी चाहिए जब वे 26 मई, 2019 को भारत का 5 वां जन्मदिन मनाए। भाजपा को लगता है कि 2014 में उसकी सरकार आने के बाद ही सब कुछ हुआ।”


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले