UP के एक वकील समूह ने राज्य प्रशासन से आग्रह किया कि ‘ईसाई प्रियंका गांधी को काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति न दी जाए’ 

Team Suno Neta Tuesday 19th of March 2019 12:39 PM
(23) (11)

प्रियंका गांधी वाड्रा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले ही मजहब का कार्ड खेलते हुए उत्तर प्रदेश के वकीलों के एक समूह ने कथित तौर पर वाराणसी के जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योकि वह एक ईसाई है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वकीलों के समूह द्वारा जिला मजिस्ट्रेट को सौंपे गए पत्र को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित किया गया था। पत्र में दावा किया गया है कि प्रियंका गांधी ईसाई है और उनकी पूजा का स्थान एक चर्च है। इसलिए उन्हें धर्मस्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रयागराज (इलाहाबाद) से अपनी “गंगा यात्रा” नाव रैली शुरू की है। वह नाव से अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान 140 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उनका वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले