गोवा में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो विधायक भाजपा में हुए शामिल 

Team Suno Neta Wednesday 27th of March 2019 11:23 AM
(16) (4)

गोवा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो (बाएं) और गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (दाएं) के साथ मनोहर अजगांवकर (दूसरे बाएं) और दीपक पवास्कर (दूसरे दाएं)।

नई दिल्ली: गोवा में मंगलवार की आधी रात को सियासी उलट फेर हुआ। गोवा में भाजपा सरकार की सहयोगी पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के तीन में से दो विधायक अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा के गोवा पार्टी में शामिल हो गए। अब MGP में उपमुख्यमंत्री सुदिन धवलीकर अकेले रह गए हैं। गौरतलब है कि गोवा विधानसभा में MGP के तीन ही विधायक थे।

गौरतलब है कि MGP ने गोवा में भाजपा को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया था। भाजपा में शामिल होने वाले दोनों विधायकों ने स्पीकर के सामने भाजपा में विलय की अर्जी भी दी है। MGP से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों के नाम मनोहर अजगांवकर और दीपक पवास्कर है।

गोवा सरकार में इस नाटकीय घटनाक्रम से अब सवाल यह उठता है कि उपमुख्यमंत्री धवलीकर का क्या होगा? MGP के दोनों विधायकों मनोहर अजगांवकर और दीपक पवास्कर ने गोवा विधानसभा के स्पीकर को पत्र सौंपकर कहा है कि उन्होंने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी का भाजपा में विलय का फैसला किया है। 36 सदस्यों वाले सदन में भाजपा के पास अब विधायकों की संख्या 14 हो गयी है।

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की कैंसर से मृत्य के बाद MGP ने सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन किया था। गोवा विधानसभा चुनाव के बाद MGP ने इस बात पर भाजपा को समर्थन दिया था कि मनोहर पार्रिकर मुख्यमंत्री बने। इस घटनाक्रम से पहले भाजपा के पास 11, MGP और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के तीन-तीन और तीन निर्दलीय विधायक शामिल थे। गोवा में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 40 हैं। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस और भाजपा का सदन में संख्याबल बराबर हो गया है।

मनोहर अजगांवकर और दीपक पवास्कर द्वारा मंगलवार देर रात 1:45 पर स्पीकर माइकल लोबो को सौंपा गया विलय का पत्र:


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले