हेमंत करकरे पर दिए साध्वी प्रज्ञा के बयान पर नाराज़ हुए IPS अफसर  

Shruti Dixit  Saturday 20th of April 2019 10:55 AM
(21) (13)

हेमंत करकरे 

नई दिल्ली साध्वी प्रज्ञा ने शहीद आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे पर दिया अपना बयान वापस ले लिया है। विपक्ष समेत IPS अफसरों ने भी साध्वी का जमकर विरोध जताया था। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मेरे बयान से मैं दुश्मन को बल मिलता है तो मैं अपना बयान वापस लेती हूं। साध्वी ने कहा कि करकरे पर मेरा बयान बिल्कुल निजी है क्योंकी पीड़ा भी मैनें सही, उन्होंने कहा कि यह बयान बिल्कुल मेरा निजी बयान था।

इससे पहले मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा शहीद हेमंत करकरे के खिलाफ की गई टिप्पणी से भाजपा ने किनारा कर लिया है। पार्टी ने बयान जारी कर कहा है, “भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है कि स्वर्गीय श्री हेमंत करकरे आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। भाजपा ने हमेशा उन्हें शहीद माना है। जहां तक साध्वी प्रज्ञा के इस संदर्भ में बयान का विषय है, वह उनका निजी बयान है जो वर्षों तक उन्हें हुई शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण दिया गया होगा।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शुक्रवार को कहा कि भाजपा उम्मीदवार और मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एटीएस के प्रमुख रहे दिवंगत हेमंत करकरे पर विवादित बयान नहीं देना चाहिए था। गौरतलब है कि हेमंत करकरे मुंबई में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हुए थे। इसके अलावा जिस केस में साध्वी प्रज्ञा आरोपी थीं, उस मालेगांव सीरियल ब्लास्ट की जांच उनके पास ही थी। हालांकि, उनकी चार्जशीट पर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल लोकसभा सीट से उतारा है। प्रज्ञा ठाकुर और दिग्विजय सिंह एक-दूसरे के खिलाफ पहले कई बार निशाना साध चुके हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि दिग्विजय सिंह द्वारा भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद शब्द कहना गलत है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले