राहुल गाँधी ने सर्जिकल स्ट्राइक हीरो जनरल डी एस हुड्डा को राष्ट्रीय सुरक्षा विजन पर कांग्रेस टास्क फोर्स का बनाया प्रमुख  

Team Suno Neta Friday 22nd of February 2019 10:43 AM
(21) (9)

जनरल डी एस हुड्डा (बाएं) और राहुल गाँधी। 

नई दिल्ली: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले सेना के पूर्व कमांडर डी एस हुड्डा राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस टास्क फोर्स का प्रमुख होंगे। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने हुड्डा से मुलाकात की और पैनल के तौर-तरीकों पर चर्चा की।

पार्टी के एक बयान में कहा गया, “कांग्रेस अध्यक्ष देश के लिए एक विजन पेपर तैयार करने के लिए 'राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक टास्क फोर्स' का गठन कर रहे हैं।" हुड्डा पैनल का नेतृत्व करेंगे और विशेषज्ञों के एक चुनिंदा समूह से परामर्श द्वारा पेपर तैयार करेंगे।”

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, “राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा एक मजबूत राष्ट्र के लिए यह सकारात्मक और स्वागत योग्य कदम है। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डी एस हुड्डा के पास जो अनुभव हैं, उससे आगे चलकर राष्ट्र को लाभ होगा।”

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस के पास राष्ट्रीय सुरक्षा पर सलाह देने के लिए इससे बेहतर अधिकारी नहीं हो सकता था।

गौरतलब है कि कांग्रेस मोदी सरकार पर सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाती रही है। 29 सितंबर, 2016 को सेना ने उस महीने के शुरू में उरी में अपने बेस पर हमले के लिए जवाबी कार्रवाई में नियंत्रण रेखा (LOC) के पार सात आतंकवादी लॉन्च पैड पर हमले किए थे।

पिछले साल दिसंबर में चंडीगढ़ में सैन्य साहित्य महोत्सव में एक पैनल चर्चा के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा था कि बेहतर होता की हम इसे (सर्जिकल स्ट्राइक) गुप्त रूप से करते। उन्होंने यह भी कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता के बारे में प्रारंभिक उत्साह स्वाभाविक था लेकिन सैन्य अभियान के आसपास प्रचार का निरंतर रखरखाव अनुचित था।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले