कांग्रेस ने सोनिया गांधी को फिर से पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना  

Amit Raj  Saturday 1st of June 2019 02:24 PM
(13) (5)

सोनिया गांधी

नई दिल्ली: संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (UPA) के अध्यक्ष सोनिया गांधी  को संसद के केंद्रीय कक्ष में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में शनिवार को फिर से एक बार कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया। इससे पहले भी सोनिया गांधी यह भूमिका निभा रही थीं।    

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक नेता चुने जाने के बाद सोनिया ने देश के उन 12.13 करोड़ मतदाताओं का आभार प्रकट किया जिन्होंने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

पार्टी के सभी 52 लोकसभा सांसद के साथ कांग्रेस के सभी राज्यसभा सदस्य भी बैठक में मौजूद थे जिसमें संसद के आगामी सत्र के लिए रणनीति भी तय की गई। संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद सोनिया गांधी ने वोटरों को धन्यवाद दिया जिन्होंने कांग्रेस को वोट दिया और कहा कि वह हर भारतीय के लिए लड़ेंगी।

सोनिया गांधी को नेता चुने जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, "सभी सदस्यों को एक बात याद रखनी चाहिए कि हम सभी संविधान और हर भारतीय के लिए लड़ रहे हैं। हमारे पास अभी भी 52 सांसद हैं और हम हर दिन बीजेपी से लड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि वह संविधान एवं देश के हर नागरिक के लिए लड़ रहा है।"

बता दें कि 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी। पेशकश के बाद गांधी पहली बार पार्टी की किसी बैठक में शामिल हुए।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले