राजस्थान चुनाव: कांग्रेस नेतृत्वा में नया मोड़, अशोक गेहलोत मैदान में उतरे  

Team Suno Neta Thursday 15th of November 2018 02:55 PM
(0) (0)


अशोक गहलोत 

नई दिल्ली: राजस्थान में कांग्रेस नेतृत्व के मुद्दे पर एक नया मोड़ आया हैं। पार्टी के अनुभवी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ने की घोषणा की है। इस घोषणा ने राज्य में नेतृत्व के मुद्दे पर भ्रम पैदा कर दिया है क्योंकि राज्य इकाई प्रमुख सचिन पायलट को मुख्यमंत्री पद के लिए अभी तक स्पष्ट रूप में देखा जा रहा था।

घोषणा की पुष्टि करते हुए अशोक गेहलोत ने कहा, “राज्य इकाई में अंदरूनी लड़ाई के अटकलें खत्म हो गई हैं। हम एक साथ मैदान में प्रवेश कर रहे हैं। (सचिन) पायलट जी और मैं चुनाव लड़ेंगे।”

मीडिया सूत्रों के अनुसार, सचिन पायलट गेहलोत के साथ चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं थे। लेकिन दोनों नेताओं के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष की अटकलों को देखते हुए पायलट ने कहा, “मैं और गेहलोत जी चुनाव लड़ेंगे और साथ में हम कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे।”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के निर्देशों पर और अशोक गेहलोत के अनुरोध पर मैं चुनाव लड़ूंगा।”

सचिन पायलट — जिन्होंने दौसा (2004-09) और अजमेर (2009-14) से सांसद के रूप में दो बार राज्य से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया है — को कांग्रेस के राजस्थान इकाई में सुधार के लिए उनके पार्टी के सदस्यों द्वारा व्यापक रूप से श्रेय दिया जाता है और उन्हें इस चुनाव में पार्टी के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री गेहलोत भी राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं। उन्हें 2017 में आम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में निर्वाचित किया गया था और राहुल गांधी के करीबी व्यक्ति के रूप में देखा जाता है।

राजस्थान में 7 दिसंबर को चुनाव होंगे


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले